13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री संत रविदास मंदिर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे विधायक व...

श्री संत रविदास मंदिर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे विधायक व कलेक्टर

Published on

-बैंड बग्गी घोड़े के साथ निकली बारात

भोपाल

श्री संत रविदास सेवा संस्थान एवं श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य प्रदेश के तत्वधान में प्राचीन संत रविदास मंदिर बरखेड़ा भेल में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती कृष्णा गौर एवं नगर निगम के अध्यक्ष किशन सिंह सूर्यवंशी, एवं भोपाल जिला कलेक्टर अभिनाश लवानिया एवं नगर निगम आयुक्त के विशेष आतिथ्य में मुख्य मंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 14 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर बरखेड़ा विजय मार्केट राधा कृष्ण मंदिर से सभी दूल्हे बैंड बग्गी घोड़े पे सवार होकर बारात नेहरू मार्केट , बजरंग मार्केट से होते हुये रविदास मंदिर बारात पहुंची । कार्यक्रम स्थल पर वर- वधु की वरमाला पहनाई गई इसके बाद पाणी ग्रहण संस्कार व भाभर परिक्रमा की गई । इसके पूर्व प्रात:काल से संत जी की पूजा, हवन व आरती की गई ।

आयोजन में केंद्र एवं राज्य शासन की रोजगार मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा स्व रोजगार मेला में मार्गदर्शन किया गया साथ ही निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच एवं दवाईयां वितरित की गई । सम्मेलन में शामिल वर वधुओ को सामाजिक न्याय विभाग एवं नगर निगम भोपाल द्वारा नियम अनुसार उपहार सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...