29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़विधायक ने बीएचईएल के अफसरों के पर्क कटौती करने का जताया विरोध

विधायक ने बीएचईएल के अफसरों के पर्क कटौती करने का जताया विरोध

Published on

भोपाल

बीएचईएल के अफसरों के पर्क कटौती का मामला अब भोपाल यूनिट में तूल पकड़ता जा रहा है। यूनियनों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब स्थानीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। शनिवार को विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने पर्क कटौती को अनुचित बताते हुए बीएचईएल के सीएमडी से दूरभाष पर चर्चा कर इस आदेश को वापिस लेने की मांग की।

इस संबंध में श्रीमती कृष्णा गौर ने बीएचईएल के सीएमडी को पत्र लिखकर कार्पोरेट आफि स द्वारा 30 अगस्त 2023 कोजारी आदेश को तत्काल वापिस लेने की अपील की। श्रीमती गौर ने अपने पत्र मे लिखा हैं। कि कार्पोरेट के पत्र दिनांक 30 अगसत 2023 में कही भी वर्णित नही है कि कार्यकारी अधिकारियों, सुपरवाईजर के ही भत्तों को पुनरीक्षित किया जाने से उपक्रम को लाभ होगा। कोई भी आदेश जब जारी या लागू होता है तो उसके समग्र प्रभाव का आंकलन किया जाना चाहिए ।

विगत वर्षों में कोरोना महामारी से पूरा देश प्रभावित रहा है इसका असर बीएचईएल कारखाने पर भी पड़ा है। भेल में कार्य करने वाले बहुत सारे कर्मचारियों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है। इसी महामारी के कारण प्रबन्धन ने कर्मचारियों के भत्तों मे कटौती की थी। उस समय की परिस्थितयों को देखते हुए भेल के हर वर्ग के कर्मचारी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया था और आज भी दे रहा है। आज भेल के कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी ने अपनी पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन मे सहयोग दिया था और आज भी सहयोग दे रहा है।

Latest articles

हमीदिया अस्पताल में खुले में पोस्टमॉर्टम, शवगृह के बाहर स्ट्रेचर पर हुई चीर-फाड़

भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मानवता और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े करने...

भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण...

भोपाल के श्रमोदय विद्यालय में 1.55 करोड़ का मेस घोटाला: असली कंपनी के नाम से ‘प्राइवेट लिमिटेड’ हटाकर फर्जी खाते में ट्रांसफर की सरकारी...

भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने राजधानी के मुगलिया छाप स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय...

आईपीएस-जज दंपती की बेटी की खुदकुशी का मामला: सुसाइड नोट मिला, मोबाइल और सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके चार इमली में रहने वाले आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...