12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा एमएसएमई एग्जिबिशन सेंटर देखने पहुंचीं विधायक कृष्णा गौर, उमड़ी भीड़

गोविंदपुरा एमएसएमई एग्जिबिशन सेंटर देखने पहुंचीं विधायक कृष्णा गौर, उमड़ी भीड़

Published on

भोपाल।

तीन दिवसीय गोविंदपुरा एमएसएमई एग्जिबिशन सेंटर के दूसरे दिन इंडिया इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो-2023 में शनिवार को गोविंदपुरा विधानसभा की विधायक कृष्णा गौर देखने पहुंचीं। इस अवसर पर श्रीमती गौर ने देशभर से आए उद्योगपतियों के लघु उद्योग से जुड़े उपक्रमों के संबंध में जानकारी ली। एग्जिबिशन में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गौंड, उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, सचिव नंदलाल गुप्ता, सह सचिव नीरज शर्मा सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।

इस दौरान मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेेंद्र शर्मा भी एग्जिबिशन में पहुंचे। खास बात यह है कि विभिन्न उद्योगों के स्टॉल में काफी भीड़ दिखाई दी। कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने एग्जिबिशन में पहुंचकर जानकारी हासिल की। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर ज्ञान साझा किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस एग्जिबिशन का रविवार को समापन होगा।

गौरतलब है कि एग्जीबिशन में संपूर्ण भारत के एमएसएमई इकाइयां अपने उत्पादों को लेकर विभिन्न उपक्रमों को लेकर जानकारी दी जा रही है साथ ही लघु एवं मध्यम उद्योगों को स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता को लेकर विभिन्न बैंकों के काउंटर भी यहां लगाए गए है। जहां उद्योगों को मप्र तथा केंद्रीय सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी तथा आर्थिक कर्ज को लेकर भी यहां बैंक के स्टॉल पर जानकारी दी जा रही है। भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं काफी उत्साह देखा गया। उनका कहना है कि अभी तक यह सब किताबों में पढा था अब सब कुछ प्रैक्टिकल देखा है।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाना एवं रोजगार का सृजन करना है। एमएसएमई की इस एग्जिबिशन में मध्यप्रदेश सहित हरियाणा, यूपी, तमिलनाडू, गुजरात और महाराष्ट्र एमएसएमई के उद्योगपति शामिल हुए। एग्जिबिशन में जीआई के संरक्षक सीई फर्र्नांडिस, राजेश खरे, विजय गौड़ मदनलाल गुर्जर, एनएल गुप्ता, नीरज शर्मा , एसके खाब्या, अंकुर गुप्ता, भारत सिंह सिकरवार, हबीब हुसैन, पंकज बिंद्रा, रचपाल सिंह, रविन्दर शर्मा, योगेश गोयल, केएस नंदा, अमरजीत सिंह, विजय अग्रवाल आदि शामिल थे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...