12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़विधायक श्रीमती गौर ने पेयजल, सफाई, प्रकाश, व्यवस्था का लिया जायजा

विधायक श्रीमती गौर ने पेयजल, सफाई, प्रकाश, व्यवस्था का लिया जायजा

Published on

भोपाल।

शनिवार को गोंविदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने अपने विधानसभा खेत्र के वाडो्र्रं का सघन दौरा कर नागरिकों को पेयजल, सफाई, प्रकाश, व्यवस्था आदि की सुविधाये ठीक ढंग से मिल रही है या नही इसका जायजा लिया। उन्होंने वार्ड 72 में कल्याण नगर, लीलाधर कॉलोनी एवं माली खेड़ी में जाकर यहां की समस्याओं को सुना। श्रीमती गौर को कल्याण नगर में सबसे अधिक समस्या मिली। विधायक गौर को लोगों ने खाली प्लॉट पर कचरे की समस्या के अवगत कराया।

विधायक ने जोन अधिकारी का प्लाट धारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये है साथ ही नगर निगम के उपयंत्री श्री श्रीवास्तव को तत्काल विद्युत व्यवस्था ठीक करने के लिये कहा। रहवासियों ने पेयजल की पाईप लाईन की समस्या बताई विधायक ने एक सप्ताह के अन्दर पेयजल पाईप को हटाने के निर्देश दिये।

कुटीर नगर एंव लीलाधर कालोनी में विधायक श्रीमती गौर ने लोगों से मिलकर उनसे समस्याएं जानी और नगर निगम अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिये।विधायक श्रीमती गौर के भ्रमण के समय जोन अध्यक्ष विकास पटेल, पार्षद राजू राठौर, जोनल अधिकारी श्री अहीरवार, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश पाल, कार्यपालन यंत्री राजेश सहित मंण्डल अध्यक्ष नीलेश गौर एवं कई गण मान्य नागरिक मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...