भोपाल
शुभम डेरी की तीसरी ब्रांच राज बिजनेस पार्क 5 सिद्धार्थ लेक सिटी आनंद नगर रोड रायसेन पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने शुभारंभ किया। शुभम डेरी के संचालक शुभम जाट ने विधायक श्रीमती कृष्णा गौर का शॉल-श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। शुभम डेरी के संचालक शुभम जाट ने बताया कि हमारी नवीन प्रतिष्ठान में डेरी प्रोडक्ट, मिठाइयां, बेकरी, नमकीन के साथ आइसक्रीम एवं कोल्डड्रिंक आदि मिलेगा।
शुभारंभ के अवसर पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के साथ पार्षद एवं जोन अध्यक्ष राजेश चौकसे, मोहन सिंह जाट जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोपाल, भोपाल कोऑपरेटिव बैंक शक्ति नगर शाखा के ब्रांच मैनेजर गोपाल सिंह चौहान, पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा, पार्षद छाया ठाकुर, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद विकास पटेल, पूर्व जनपद दुलार सिंह ठाकुर, मोती सिंह ठाकुर, मलखान सिंह पाल, मलखान सिंह जाट, माचल सिंह, खुशवीर सिंह जाट, गोपाल सिंह जाट, तेज सिंह ठाकुर, सोनू, अमन जाट आदि मौजूद थे।
कला विकास समिति पिपलानी बीएचईएल की वार्षिक बैठक
भोपाल। विविध कला विकास समिति द्वारा लगातार सनातन संस्कृति का प्रचार भगवान राम की लीला के मंचन के माध्यम से विगत 64 वर्षों से किया जा रहा है। इस समिति की बैठक में चुनाव संपन्न हुए। आगामी रामलीला और दशहरा कार्यक्रम हेतु विस्तृत चर्चा के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा , महासचिव शिवप्रसाद साहू , उप महासचिव आरएस अरोड़ा, विश्वनाथ दशोरे , यूपी शर्मा, हिम्मत राव पाटिल, दिनेश करण, लक्ष्मण पाटील आनंद आर्य , कपिलेंद्र, एमके सेन, राजीव आर्य, जगदीश गुप्ता, राजेश बर्मन, राहुल सिंह, लोकेश मौर्य और समस्त कलाकर कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रचार सचिव योगेश सराठे ने बताया कि इस बार पूर्व की भांति और भी कई प्रयोगों के साथ रामलीला को भव्यता दी जावेगी, अवगत हो की समिति को बीएचईएल भोपाल के समस्त कर्मचारियों और प्रबंधन का विविध कला विकास समिति के इस कार्यक्रम को कराने में विशेष योगदान प्राप्त होता है ।
