11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभेल न्यूज़पांच कन्याओं की पूजा कर विधायक ने शुरू की वार्ड 54 में...

पांच कन्याओं की पूजा कर विधायक ने शुरू की वार्ड 54 में विकास यात्रा, हुआ अभूतपूर्व स्वागत

Published on

-वार्ड 54 में 4 करोड़ के विकास कार्यों की जनता को दी सौगात

भोपाल

बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा में विकास यात्रा वार्ड 54 में निकाली गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने जनता को लगभग चार करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हमारी बेटियों के बाद अब लाड़ली बहना योजना भी शुरू करने का निर्णय लिया। इस योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए और साल में कुल 12 हजार रूपए मिलेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण इस योजना से लाड़ली बहनें भी आर्थिक रूप से सशक्त मजबूत बनेंगी।

विधायक कृष्णा गौर ने विकास यात्रा के दौरान वार्ड 54 में सड़क निर्माण, नाली, पार्क, स्ट्रीट लाइट जैसे अनेक कामों की सौगात जनता को दी। बागसेवनिया क्षेत्र में पार्क के साथ ही नाग मंदिर परिसर के शेड का लोकार्पण किया। बुधवार को वार्ड 54 में विकास यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। विकास यात्रा के दौरान विधायक कृष्णा गौर और एमआईसी सदस्य वार्ड 54 के पार्षद जितेेन्द्र शुक्ला ने कन्याओं का पूजन किया। श्रीमती गौर को स्थानीय महिलाओं ने पुष्पवर्षा एवं शाल-श्रीफल देकर स्वागत किया।

विकास यात्रा के दौरान विधानसभा के मतदाताओं को संबोधित करते हुए गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कामों को तेजी से पूर्ण कराकर जन-जन को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा जनसेवा के अभियान को आगे बढ़ाकर इस यात्रा के माध्यम से आमजनों को अनेक सौगात दिलाने का काम किया जा रहा है। स्लम क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों और गरीब महिलाओं, बेटियों के साथ युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए बेहतर काम किया जा रहा है।

विकास यात्रा के दौरान विधायक कृष्णा गौर ने वार्ड 54 के अनेक क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। पार्षद जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि विकास यात्रा को स्थानीय रहवासियों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। विधायक ने साकेत नगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...