16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़रविवार को मेला देखने पहुंचे 20 हजार से ज्यादा शहरवासी, सुमधुर गीतों...

रविवार को मेला देखने पहुंचे 20 हजार से ज्यादा शहरवासी, सुमधुर गीतों से गुलजार हुआ मंच

Published on

– भोजपाल महोत्सव मेला: द ग्रेट जैमिनी सर्कस, चांद तारा साहित 60 से ज्यादा झूले लोगों में भर रहे रोमांच

भोपाल

राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में रविवार को भारी भीड़ रही। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। लोगों ने मेले में विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ ही अलग-अलग स्टालों पर पहुंचकर सामानों की खरीदारी की।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि बच्चों को जंगलबुक में नदी, पहाड़, झरना, मोंगली और उसके दोस्त देखने को मिल रहे हैं। महिला और युवाओं के लिए रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

सांस्कृतिक आयोजनों में बालीबुड नाइट की प्रस्तुति
मेले में चल रहे सांस्कृतिक आयोजनों में शनिवार और रविवार को बॉलीबुड नाइट की प्रस्तुति दी गई। शनिवार को सुर शंकरा म्यूजिकल गु्रप द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम, तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे, प्यार झूठा ही सही दुनिया को दिखाने आजा, जब छाये मेरा जादू, सारा ज़माना हसीनों का दीवाना जैसी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। रविवार को अनिरुद्व म्यूजिकल बैंड द्वारा बॉलीवुड नाइट में नए पुराने गीतों की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालक महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर ने बताया कि मेला में विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों द्वारा नृत्य-गान, सूफी नाइट, भोजपुरी सांग्स, बॉलीबुड कलाकारों के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मेले में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
मेला संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। यहां भारतीय संस्कृति की झलक आंगतुकों को देखने को मिलेगी। लोगों के मनोरंजन के लिए इस वर्ष और बेहतर प्रयास किए गए हैं। यहां रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...