12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़70 से ज्यादा अपर महाप्रबंधक प्रमोशन की कतार में पर बनेंगे महज...

70 से ज्यादा अपर महाप्रबंधक प्रमोशन की कतार में पर बनेंगे महज पांच

Published on

– बीएचईएल में अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक के इसी सप्ताह होंगे साक्षात्कार

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) जैसी महारत्न कंपनी की सभी यूनिटों में अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर साक्षात्कार इसी सप्ताह होंगे लेकिन अकेले भेल भोपाल यूनिट में 2011 से लेकर 2019 में 70 से ज्यादा अपर महाप्रबंधक बने अफसर साक्षात्कार में भाग लेंगे। इनमें से कई अफसर ऐसे हैं जिनका कार्यकाल कम होने के कारण प्रमोशन पाना लगभग मुश्किल है।

कुछ अफसर ऐसे भी है जिन पर आज भी विजिलेंस की जांच हैं तो कुछ पर खत्म हो चुकी है। जिन पर खत्म हो चुकी है उन पर शीर्ष प्रबंधन मेहरबानी कर प्रमोशन देगा ही। अब देखना यह है कि 70 से ज्यादा अफसरों में से सिर्फ पांच अफसरों को महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन देना है इनमें से किसकी किस्मत तेज है या सिफारिश काम आएगी।

2011 में महाप्रबंधक बने आरके श्रीवास्तव और एस चंद्रशेखर का कार्यकाल कम बचा वहीं 2012 के विप्ल्व मंडल, अनिरूद्ध मित्रा और अमित शर्मा में से श्री शर्मा प्रमोशन के हकदार बताए जा रहे है। रही बात 2013 के रामभाउ पाटील की तो उनका प्रमोशन भी लगभग तय माना जा रहा है। उनके ऊपर चल रहे विजिलेंस जांच खत्म हो गई है। वर्ष 2014 के अपर महाप्रबंधक राजकुमार जैन प्रमोशन पाने में सफल हो सकते है।

इसी तरह राजेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, सपन सुहाने, गौतम मजूमदार, एके भौमिक, आलोक सेंगर, डा. श्रीमती सचदेवा, राजीव सरना, एनके मलहान, आरके अग्रवाल, अतुल सचान आदि के नाम भी प्रमोशन के लिए तय माने जा रहे हैं। इनमें से साक्षात्कार के बाद किस नाम की छंटनी होती है यह तो बाद में ही पता चलेगा। 2018 से लेकर 2019 तक के अपर महाप्रबंधक साक्षात्कार में भाग जरूर लेंगे लेकिन उनका महाप्रबंधक बनना मुश्किल बताया जा रहा है।

यूं तो प्रमोशन पाने वालों की लंबी कतार है। यह भी कहा जा रहा है कि जिन अपर महाप्रबंधकों के रिटायरमेंट में दो साल से कम समय बचा है उनको रिटायरमेंट पूर्व यानी पीआरपी के तहत प्रमोशन दिया जा सकता है।खास बात यह है कि भेल भोपाल यूनिट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अफसरों की पसंद इस यूनिट के मुखिया से जरूर पूछी जाएगी। ऐसे में इनकी पसंद के दावेदारों की कारपोरेट सुनेगा इसमें कोई शक नहीं।

यह बन सकते हैं महाप्रबंधक
रामभाउ पाटील, धर्मेंद्र सिंह, अमित शर्मा, एके भौमिक, राजकुमार जैन, कमलजीत सिंह, गौतम मजूमदार, एनके मलहान, डा. श्रीमती सचदेवा, सपन सुहाने, राजेंद्र सिंह, प्रकाश वीर महाप्रबंधक पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।

झांसी यूनिट में 11 में से दो
शनिवार को बीएचईएल भोपाल व झांसी यूनिट के मुखिया विनय निगम ने 11 अपर महाप्रबंधकों के साक्षात्कार लिए। इनमें से 3 महाप्रबंधक बनना लगभग तय माना जा रहा है। कारण साफ है कि उनके कार्यकाल में पिछले दो वित्तीय वर्ष से यह यूनिट टर्नओवर व प्राफिट कमा चुकी है। जानकारी के मुताबिक बिश्वनाथ भद्रा, विनोद कुमार, पीबीएस एक्का, देबाजीत सिन्हा, ऑस्कर एंजल इसाक, मदन गोपाल, पीके नोगरिया, बीके मांझी, एपी समल, डा. रंजन सिन्हा, विनय पी अग्रवाल, मिलिंद कुलकर्णी, जीतेंद्र पाल सिंह, अशोक कुमार मल ने शनिवार को साक्षात्कार दिए। इनमें से अशोक कुमार मल, जीतेंद्र पाल सिंह, मदन कुलकर्णी, देबाजीत सिन्हा, बीके मांझी में से प्रमोशन पा सकते हैं।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...