– माता रानी की कृपा से अब ना प्रदेश में कोरोना आएगा ना ही कांग्रेस
– गोविंदपुरा में जनता के लिए सेवा की धारा निरंतर बहती रहेगी
भोपाल
सोमवार को गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने नारी शक्ति को साक्षी मानकर अपना जनसंपर्क प्रारम्भ किया। श्रीमती गौर ने जनसंपर्क पार्षद श्रीमती ममता मनोज विश्व्कर्मा के वार्ड-67 से महिला वार्ड-55 से पार्षद श्रीमती अर्चना परमार, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती मेघा यादव, एवं वार्ड-74 से अन्यम महिला पार्षद श्रीमती शकुन लेाधी के साथ श्रीमती सुधा यादव एवं श्रीमती नेहा गौर ने जनसंपर्क का मोर्चा संभाला।
विधायक प्रत्याशी कृष्णा गौर का कहना है कि पांच वर्षो में लगातार विकास के कार्य हुए है जिससे जनता खुश है और विकास ही मेरा रिपोर्ट कार्ड है। गोविंदपुरा को देश में सबसे विकसित विधानसभा के रूप में स्थापित करना चाहती हूं यही मेरा लक्ष्य है। विकास कार्य जो अधूरे हैं उन्हें सरकार बनते ही पूर्ण करूंगी। गोविंदपुरा विधानसभा में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बहुत से लाभार्थी हैं जो पुन: प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने हेतु उत्साहित हैं।
विधायक के साथ नगर मण्डल के भाजपा अध्यगक्ष प्रदीप लोधी, एम.आई.सी. मेम्बर छाया ठाकुर वार्ड-67 के पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, पार्षद राजेश चौकसे, उपाध्यक्ष शहरयार अहमद, श्रीमती अनीता शर्मा, हरीओम शर्मा, महेश शेवानी, श्रीमति रेशम लोधी, एवं महामत्री रत्नाकर सेठिया, गुडडू पासी एवं मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सविता यादव, सहित सैकडो कार्यकर्ता जनसम्पंर्क में उपस्थित रहें।
