भेल, भोपाल।
शनिवार को नगर निगम भोपाल जोन क्र- 14/15/16/18/19 तथा भेल प्रशासन द्वारा विजय मार्केट साप्ताहिक बाजार वार्ड 56 में पॉलीथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही हेतु दल बनाकर संयुक्त कार्रवाई की गई जिसमें नगर निगम भोपाल द्वारा कुल 121 प्रकरण में 21500 रुपए का जुर्माना किया गया तथा लगभग 50 किलो सिंगल यूज पॉलिथीन और प्लास्टिक जप्त करने की कार्यवाही की गई! उक्त कार्रवाई में राकेश शर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, रमाकांत यादव प्र.सहा.स्वा.अधिकारी,मधुसूदन तिवारी प्र.सहा.स्वा.अधिकारी, संदीप मांडलेकर सहा स्वास्थ अधिकारी , विजय शाक्य उप.स्वा.पर्यवेक्षक, विनोद शर्मा सुपर वाइजर भेल प्रशासन से रमेशचंद्र संप्दा अधिकारी, श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा अतिक्रमण अधिकारी, अभिनव शर्मा अतिक्रमण अधिकारी, प्रकाश दिनवानी निरीक्षक, जेपी सिंह, एस. एन बाथम, प्रवीण पाटिल,रामेश्वर सांवले, धनंजय सिंह, भगवान सिंह पुलिस बल उपस्थित रहे।