भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की धर्म यात्रा जारी है। इसमें महिलाएं बढ़चढ़कर भाग ले रही है। इसी कड़ी के चौथे चरण में इस क्षेत्र के वार्ड 63, 64 एवं 65 की महिलाओं ने नर्मदा स्नान, सलकनपुर देवी दर्शन किए। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि यह नि:शुल्क यात्रा का चौथा चरण है जिसमे 19 बसों द्वारा 1200 से अधिक को सलकनपुर ले जाया गया।
दर्शन से पूर्व, शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने नाचते गाते देेवी दर्शन किए। यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व श्री साहू की यह यात्रा काफी चर्चाओं में है। यूं भी वह गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उम्मीदवारी जता रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह समर्थक माना जाता है। तीसरे चरण की यात्रा काफी विवादों में रही है।
