– राष्ट्रपति के आदेशों के संबंध में कीचर्चा
भोपाल
बीएचईएल भोपाल में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी एवं उनकी टीम ने कारखाने का भ्रमण किया तथा आरक्षण से संबंधित विषयों पर राष्ट्रपति के आदेशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की । उन्होंने बीएचईएल भोपाल के शीर्ष प्रबंधन एवं अनुसूचित जाति आयोग के एसोसिएशनों के साथ बैठक की एवं अनुसूचित जाति के आरक्षण को सुनिश्चत करने हेतु राष्ट्रपति के आदेशों के अनुपालन के बारे में जायजा लिया ।
आम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । आम्बेडकर भवन में संचालित कार्यक्रमों का अवलोकन करने के पश्चात बीएचईएल, भोपाल कारखाने में स्थित यूएचवी लैब में उपलब्ध सुविधाओं का श्री पारधी ने जायजा लिया और इस विश्व स्तरीय सुविधा की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, अविनाश चंद्रा महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं एलजीएक्स), मोती सिंह रावत, महाप्रबंधक, जीपी बघेल, महाप्रबंधक , राम भाऊ पाटिल, अपर महाप्रबंधक एवं लायसन अधिकारी अनुसूचित जाति, एए सिद्दिकी, अपर महाप्रबंधक, सपन सुहाने, अपर महाप्रबंधक , प्रज्जल आदक, वरि. प्रबंधक , भी मौजूद थे । श्री निगम ने अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में समिति को विस्तार से बताया तथा कारखाने में मौजूद सौहार्दपूर्ण वातावरण की जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा प्रबंधन को उत्पादन कार्य सहित हर कार्य क्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है । आयोग के सदस्यों ने बीएचईएल भोपाल द्वारा आरक्षण से संबंधित विषयों पर राष्ट्रपति के आदेशों के अनुपालन एवं अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान में किए गए कार्यों की सराहना की । डॉ. के व्ही पद्यमजा, प्रबंधक (मा.सं.), श्रीमती समृति शर्मा, प्रबंधक ने कार्यक्रम के सन्मवयन में सहयोग किया तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कोकिला डिसूजा, प्रबंधक ने किया ।
