15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में मनाया गया राष्ट्र्रीय एकता दिवस

बीएचईएल में मनाया गया राष्ट्र्रीय एकता दिवस

Published on

भेल हरिद्वार।

समूचे देश के साथ-साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्र्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने अपने संदेश में कहा कि देश के एकीकरण में, सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा । श्री झा ने कहा कि हमें राष्ट्र्रीय एकता दिवस में निहित, एकीकरण के मूल उद्देश्य को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कार्य करना है । इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा ने सभी को राष्ट्र्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी ।

साथ ही एक राष्ट्र्रीय एकता दौड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बीएचईएल कर्मियों, सीआईएसएफ जवानों तथा स्कूली बच्चों ने भाग लिया । बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई यह दौड़ उपनगरी के विभिन्न मार्गों होते हुए वापस स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई । इस अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, तमाम वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सीआईएसएफ कर्मी तथा स्कूली बच्चे एवं शिक्षक आदि मौजूद थे ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...