भोपाल
रविवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ ट्रस्ट बरखेड़ा में प्राकृतिक चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया ,जिसमें प्राकृतिक स्वास्थ्य सलाहकार डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं दीपा श्रीवास्तव मनोचिकित्सक द्वारा मानसिक विकारों के उपचार के विषय में बताया । वहीं समाज कल्याण विभाग के पूर्व सचिव अशोक शाह ने भी सभी को संबोधित किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के लोग मौजद थे। अंत में गायत्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य ट्रस्टी शिवनारायण राजपूत के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
