भोपाल
मंगलवार को हुई बैठक में निफ्टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीपक जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण गिरी श्रम कल्याण मंडल की बैठक में प्रतिनिधित्व किया श्रम कल्याण मंडल के पुनर्गठन किया। बैठक में श्रम मंत्री ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल के चेयरपर्सन भगवान दास गोंडाने ने की। बैठक में श्रमिकों के उत्थान के लिए श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं को श्रमिकों को लाभ दिलाने हेतु विस्तार से चर्चा हुई। कौशल विकास की सीखो कमाओ योजना द्वारा मंडल द्वारा उचित पहल की जा रही है। बैठक के बाद महासचिव डॉ विराट जायसवाल एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामनारायण गिरी ने श्रम मंत्री एवं प्रमुख सचिव एवं अन्य अधिकारीयों से मिलकर श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की।
