भोपाल
बुधवार को पिपलानी स्थित थ्रिफ्ट सोसाइटी पहुंचे नए ईडी राजीव सिंह संस्था के संचालक मंडल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने थ्रिफ्ट सोसाइटी की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही अध्यक्ष बसंत कुमार और थ्रिफ्ट की प्रसंशा की। बसंत कुमार ने बताया कि उनसे 10 सितंबर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह और आम सभा में मुख्य अतिथि बनने हेतु आग्रह भी किया जिसे ईडी राजीव सिंह ने स्वीकार किया। इस मौके पर थ्रिफ्ट सोसायटी के अध्यक्ष बसंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी और रजनीकांत चौबे शामिल हुए।
