10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में भूमाफियाओं पर एसडीएम और नगर निगम ने चलाई जेसीबी

भेल क्षेत्र में भूमाफियाओं पर एसडीएम और नगर निगम ने चलाई जेसीबी

Published on

भोपाल।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व बुलडोजर मंत्री बाबूलाल गौर की तर्ज पर उनकी पुत्र वधू श्रीमती कृष्णा गौर भी अब अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम छेड़ चुकी है। आम आदमी अतिक्रमण से परेशान है और नगर निगम व राजस्व विभाग का अमला मूकदर्शक बना हुआ है। इसके चलते इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। पिछले माह 4 अप्रैल 2023 को श्रीमती गौर ने एसडीएम को शिकायत की थी कि कुछ लोग 80 फीट रोड पर अतिक्रमण कर आम आदमी का रास्ता रोके हुए है। इसलिए सात दिवस के अंदर इस अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

देर आए दुरूस्त आए की तर्ज पर अंतत: 24 मई को राजस्व विभाग का अमला चेता और उसने और नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम मनोज वर्मा और नगर निगम के अतिक्रमण आकाश मिश्रा वॉर्ड क्रं. 67 और 68 के गायत्री नगर और कर्मवीर नगर के 80 फीट रोड पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। कम से कम 25 फीट सड़क पर अतिक्रमण था जिसे हटाया गया। सड़क पर ही रेत, गिट्टी और नर्सरी का खुलेआम व्यवसाय चल रहा था। इससे आम आदमी ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि यूं तो इस क्षेत्र मेें धीरे-धीरे अतिक्रमण पैर पसारता जा रहा है और नगर निगम का अतिक्रमण अमला मूकदर्शक बना हुआ है। खास बात यह है कि बीएचईएल के जुबली गेट इंद्रपुरी यादव होटल से लेकर निजामुद्दीन, श्रवणकांता पेट्रोल पंप, भवानी धाम से लेकर नरेला जोड़ तक बेखौफ अतिक्रमण हो चुके है। सुबह से लेकर शाम तक नगर निगम का अतिक्रमण का अमला इस मार्ग से गुजरता है लेकिन अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती इसी के चलते क्षेत्रीय विधायक ने अपने क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण से राजस्व विभाग और नगर निगम को चेताना शुरू कर दिया है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...