28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार के राजभाषा विभाग द्वारा, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) हरिद्वार के सदस्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए गुरुवार को एक राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारम्भ, महाप्रबंधक (ईएम) नरेंद्र सिंह राणा ने, प्रमुख (एचआरडीसी) श्रीमती गुंजन शुक्ला, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी गौड़ा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश के उप प्रबंधक (राजभाषा) पंकज कुमार शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन द्वारा किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सभी सदस्य संस्थानों में हिंदी के प्रचार–प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिंदी में काम करना मात्र एक संवैधानिक आवश्यकता नहीं, बल्कि आत्म गौरव का विषय है । इस कार्यशाला में हरिद्वार स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों एवं बीमा कंपनियों के 38 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रयोजनमूलक हिंदी एवं पत्राचार, राजभाषा के अधिकतम प्रयोग के लिए भारत सरकार एवं बीएचईएल द्वारा चलाई जा रही प्रोत्साहन योजनाओं तथा हिंदी ई-टूल्स आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि राजभाषा के क्षेत्र में बीएचईएल हरिद्वार द्वारा अनेक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे संस्थान में राजभाषा कार्यान्वयन में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर राजभाषा विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विनीत कुमार, उप प्रबंधक श्रीमती शशि सिंह, उप अधिकारी योगेंद्र प्रसाद सहित राजभाषा एवं एचआरडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...