15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन आचार्यश्री ने सुनाया महारास...

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन आचार्यश्री ने सुनाया महारास का प्रसंग कहा… जीव और ब्रह्मा का मिलन है महारास

Published on

भोपाल।

भवानी धाम फेस टू में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। श्रीमद् भागवत की कथा में छठे दिवस के अवसर पर सवाई माधोपुर से पधारे आचार्य पंडित श्री कैलाश चंद तेहरिया ने कथा का वाचन करते हुए महारास कंस वध उद्धव गोपी संवाद एवं श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह के चरित्र का वर्णन किया। महारास की कथा का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि महारास जीव और ब्रह्मा का मिलन है इसलिए महारास रचाकर भगवान श्री कृष्ण ने यही उपदेश दिया है

इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान मोहन सिंह सरसिया धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी सरसिया सहित श्री गोकुल प्रसाद कुशवाहा के बी मेवाड़ा प्रदीप श्रीवास्तव योगेंद्र सिंह तोमर श्रीमती मंजू तोमर भीकम सिंह बघेल श्यामलाल कच्छावा श्रीमती मीना कच्छावा बीएस राजपूत बालकुमार श्रेष्ठ श्याम बघेल बी आर देशमुख कमल गुप्ता भूपेंद्र सारसिया के पी सरसिया उपस्थित रहे । रविवार की कथा में कोटा से पधारे श्री गुरु गुरु महिमा आश्रम श्रीधाम वृंदावन के सचिव रमेश गुप्ता एवं श्रीमती मधु गुप्ता के मुख्य अतिथि में श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मणी की संजीव झाकी बनाई गई कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया सोमवार को सप्तम दिवस की कथा में श्री कृष्ण सुदामा चरित्र एवं श्रीमद् भागवत कथा का सार सुनाया जाएगा कथा का समय दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे का रहेगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...