भोपाल
अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की बैठक में भेल क्षेत्र के युवा समाजसेवी नंदकिशोर पाठक को महासंघ का संभागीय संयोजक बनाया गया है। बैठक में अंतरराष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ के केंद्रीय धर्म संसद पीठ संयोजक पंडित कपिल देव मिश्र ( जिझौतिया), केंद्रीय मातृशक्ति संयोजक श्रीमति रागिनी मिश्रा, प्रदेश संयोजक पंडित रविशंकर पाठक,प्रदेश मातृशक्ति संयोजक श्रीमती अर्चना पांडे आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि महासंघ के निर्माण तीब्र गति से चल रहा जिसमें अभी 2600 लोगों का पंजीयन हो चुका है।
