21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़वार्ड 61 नगर निगम कार्यालय के सामने पानी के गडृडों से राहगीर...

वार्ड 61 नगर निगम कार्यालय के सामने पानी के गडृडों से राहगीर परेशान

Published on

भेल, भोपाल।

अवधपुरी के जोन क्र.14 वार्ड 61 के निगम कार्यालय के कार्यालय के ठीक सामने से विगत चार दिनों से नर्मदा पाइप लाइन लीकेज से कार्यालय के सामने कई जगह गढ्ढे हो गये है। जिनमें पानी भरा हुआ है। राहगीर एवं मोटर साइकिल चालक अनबैलेंस हो कर गिर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भेल सामाजिक सांस्कृतिक विकास परिषद के संयोजक शिवराज सिंह का कहना हैं कि यह क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं वार्ड कार्यालय 61 अवधपुरी के प्रभारी के उदासीनता को दर्शाता है। साथ ही इस रोड के किनारे पानी निकासी के नाली का निर्माण एवं रोड किनारे वार्ड 61 कार्यालय से लेकर कर एसओएस तक दूरी 1 कि.मी. स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग विगत सालों से की जा रही है। किन्तु आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देने तक का समय नहीं है।

नगर निगम वार्ड अधिकारी प्रापर्टी टैक्स के लिये लेटर भेजते हैं। अगर मकान मालिक प्रापर्टी टैक्स नहीं जमा किया तो वार्ड कार्यालय का अमला उनके घर पहुंच जाता हैं। ये हैं शासन प्रशासन की कहानी। प्रशासन मस्त एवं आम जनता बेहाल , वर्तमान समय में यही चरितार्थ हो रहा हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज सिंह का कहना हैं कि शासन प्रशासन अगर इस ओर ध्यान केंद्रित नहीं किया तो आने वाले नया साल जनवरी 2025 में बहुत बड़ा जन आंदोलन खड़ा कर, अवधपुरी चौराहे पर आम आदमी के अधिकारों को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...