29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के अफसरों की पर्क कटौती के आदेश, अफसरों और सुपरवाईजरों में...

बीएचईएल के अफसरों की पर्क कटौती के आदेश, अफसरों और सुपरवाईजरों में आक्रोश

Published on

भोपाल

आखिर वह समय आ गया जब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही बीएचईएल जैसी महारत्न कंपनी को अपने ही अफसरों और सुपरवाईजरों के पर्क में कटौती का फरमान जारी करना पड़ा। इस कटौती की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी। इस फरमान से अफसरों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अगले माह वित्तीय वर्ष 2023-24 के महज छह माह शेष रह जाएंगे ऐसे में पर्क कटौती किसी के गले नहीं उतर रही है। बुधवार को एक परिपत्र जारी कर 15.5 फीसदी पर्क कटौती करने का कहा है। हालांकि अभी भी इसपर विचार जारी है। इससे अफसरों को 15 से 20 हजार माह का नुकसान हो सकता है।

सूत्रों कि मानें तो यदि कंपनी आगे बेहतर परफार्मेंस करती है तो आने वाले समय में इन अफसरों को पर्क की सुविधा बहाल की जा सकती है। गौरतलब है कि पर्क और भत्ते का पुनरीक्षण जनवरी 2023 से होना था। दो बार शीर्ष प्रबंधन ने सर्कु लर निकालकर सरकार के दबाव के चलते वापस भी लिया था। जो आज भी रिमाइंड नहीं हुआ। फिलहाल यह सही है कि अगले माह के वेतन से पर्क कटौती की जाएगी। खास बात यह है कि पर्क कटौती के दायरे में बीएचईएल के कर्मचारी नहीं आ रहे हैं।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...