24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने...

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का लिया संकल्प

Published on

– प्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण सेवा समिति का वार्षिकोत्सव सह परिवार परिचय सम्मेलन

भोपाल.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ, प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, पर्यावरण संरक्षण जैसे संकल्पों के साथ प्रांतीय भूमिहार ब्राह्मण सेवा समिति का वार्षिकोत्सव सह परिवार परिचय सम्मेलन बुधवार को तरुण पुस्कर मैरिग गार्डन रत्नागिरी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभात कुमार सिन्हा, अमरेश सिन्हा, शशि रंजन प्रसाद, कैप्टन व्ही पी सिंह, नीरज ठाकुर और रविशंकर शर्मा ने भगवान परशुराम और दंडी स्वामी सहजानंद सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस मौके पर भूमिहार समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मीडिया प्रभारी संतोष कुंवर ने बताया कि कार्यक्रम में विगत वर्षों में सेवा समिति द्वारा किए उत्कृष्ट कार्यों का लेखा-जोखा समाज के सामने रखा गया। सेवा समिति के नवगठित महिला मंडल की घोषणा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष अखिलेश्वर राय, मार्गदर्शक शिवशंकर सिंह, महासचिव मुकेश पाण्डेय, सचिव टिंकेश राज, ने समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन में भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों, इंदौर, देवास, रायसेन आदि से हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए।

मेधावी बच्चों, वरिष्ठों का सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी बच्चों को उपहार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समाज के अतिवरिष्ठ महिला और पुरुष अभिभावकों का शाल श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता के विजेता बच्चों और महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाज के विवाह योग्य वर-वधु और परिजनों ने अपना परिचय दिया। राज शर्मा द्वारा भजनों, गीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर आरबी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मनोज सिन्हा, पी एन शर्मा, धनंजय शर्मा, राजेश पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, सुधीर शर्मा, बीके सिंह, मुकेश कुमार सिंह, पंकज शर्मा, पिंटू शर्मा, रंजीत शर्मा, सुनिल शर्मा, रंजीत कुमार, निरंजन शर्मा, मार्गदर्शक मंडल से अमरनाथ राय, रामेश्वर पाण्डेय, रमेश राय, बीर बहादुर राय, ईश्वर सिंह, आदि मौजूद रहे। देवास से राजेश चौधरी, विनोद पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अजय शर्मा शामिल हुए।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...