-उद्योग मंत्री ने किया 4.56 करोड़ लागत से बने गोविंदपुरा एमएसएमई एग्जिबिशन सेंटर का उद्घाटन
भोपाल।
मंगलवार को 4.56 करोड़ लागत से बने गोविंदपुरा एमएसएमई एग्जिबिशन सेंटर का उद्घाटन ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक हजार उद्योगों वाले गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर यथोचित निराकरण करने होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र का शुरू से ही योगदान रहा है।
इस अवसर पर एमएसएमई सचिव पी नरहरि, पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा , महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र, जिया अध्यक्ष विजय गौड़, उपाध्यक्ष मदन लाल गुर्जर, सचिव नंदलाल गुप्ता और जिया संरक्षक सी फर्नांडिस, जिया सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
जिया अध्यक्ष विजय गौड़ ने कहा कि एग्जिबिशन सेंटर स्थापित होने से औद्यौगिक क्षेत्र गोविंदपुरा की स्थानीय इकाइयों के साथ-साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की इकाइयों को अपने उत्पादन को सामूहिक रूप से एग्जीबिशन के माध्यम से प्रदर्शित कर अपने व्यापार को उच्च स्तर पर ले जाने में सहायता प्राप्त होगी।
