भोपाल
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने कमर कस ली है। भाजपा प्रत्याशी लगातार प्रचार प्रसार कर रहीं हैं और जनता के बीच पहुंच रहीं हैं। जनमिलन के इस क्रम में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें शनिवार को गोविंदपुरा के अवधपुरी मण्डल व वार्ड 60 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनमिलन कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके समर्थकों में इतना उत्साह दिखा कि वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें शनिवार प्रातः से देर शाम तक अवधपुरी मंडल, अमरावर्द खुर्द, गैलेक्सी, गिरनार, बी.डी.ए कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में जनमिलन किया। इस दौरान वे जिस घर भी पहुंची वहां उनका तिलक लगाकर व फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। जनमिलन कार्यक्रम के दौरान मिल रहे अपार स्नेह से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर अभिभूत नजर आ रहीं है।
कृष्णा गौर का कहना है कि यह नवरात्रि का समय है जिन वर्षों में चुनाव नहीं होते हैं तो भी मैं क्षेत्र के जीतने संभव हो सकते हैं उतने देवी पंडालों में जाकर माता रानी के दर्शन करती हूं और इसी क्रम में क्षेत्रवासियों से भी भेंट होती है और यही सिलसिला आज भी जारी है। विकास के समस्त कार्यों का विवरण मैं जानता को दे रही हूं।
जन मिलन के दौरान जनता कृष्णा गौर से विकास हेतु नए मांग भी रख रही है जिसे पूरे भरोसे के साथ श्रीमती गौर पूर्ण करने का विश्वास दे रही है। प्रत्याशी के प्रति मातृशक्ति का पूर्ण समर्थन देखने को मिल रहा है इसलिए महिलाएं अच्छी संख्या में स्वागत कर रही हैं।
इन स्थानों पर हुआ जनमिलन कार्यक्रम
गोविंदपुरा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें शनिवार को अवधपुरी मंडल, अमरावर्द खुर्द, गैलेक्सी, गिरनार, बी.डी.ए कॉलोनी छठ घाट, दीप नगर, ऋषिपुरम, कंचन नगर, कुंदन नगर, युगांतर, जय हिंद नगर, आजाद नगर, प्रगति नगर, प्रगति नगर बी सेक्टर, इंद्र नगर, सूरज नगर, अविनाश नगर, रेगल टाउन, अवधपुरी फेस 2 झांकी, गिरनार हिल्स झांकी पर पहुँच कर जनमिलन किया।
