16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़जनता का विश्वास ही कमलमय गोविंदपुरा की गारंटी है -कृष्णा गौर

जनता का विश्वास ही कमलमय गोविंदपुरा की गारंटी है -कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कृष्णा गौर नें बुधवार को जनमिलन कार्यक्रम के दौरान नरेला शंकरी गांव, दुर्गेश विहार स्वर्ण स्टेट, नरेला शंकरी दुर्गा चौक, साई धाम, अजंता कॉम्प्लेक्स, छत्तीसगढ़ कॉलोनी 1 व 2 का दौरा किया तथा इंद्रपुरी मण्डल में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ भी किया। जनता को अपने पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड दे रही है कृष्णा गौर। विकास किया है और विकास करेंगे यह कह कर प्रत्याशी अपने पक्ष में जनता से आशीर्वाद मांग रही है।

कृष्णा गौर हर जगह भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार से हुए विकास कार्यों को जानता को याद दिला रही है। मतदाताओं में भी प्रत्याशी के लिए उत्साह देखते बन रहा है कहीं आतिशबाजी, कहीं फूल माला, कही तुलादान कर के प्रत्याशी का स्वागत हो रहा है। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रत्याशी होने के कारण महिला वोटर्स में काफी उत्साह है।

गोविंदपुरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कृष्णा गौर को विधानसभा क्षेत्र में जनमिलन कार्यक्रम के दौरान अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। जनमिलन कार्यक्रम के दौरान कृष्णा गौर प्रतिदिन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अनेकों स्थानों का दौरा कर रहीं है और इस दौरान स्थानीय नागरिकगण उनके विगत कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के चलते उन्हें भरपूर स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...