16.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप में बढ़ रही चोरी...

भेल की सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप में बढ़ रही चोरी पर उठे सवाल

Published on

– बीएमएस के साथ नगर सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

भोपाल

सोमवार को भेल भोपाल प्रबंधन के साथ नगर सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएमएस के प्रतिनिधि अरुण चौकीकर, गजेंद्र बंछोर व लक्ष्मण पटवा के द्वारा बैठक में भाग लिया गया उनके द्वारा जो क्वार्टर के किराए में शुल्क की वृद्धि हुई तथा जल किराए में वृद्धि हुई है उसका घोर विरोध किया गया। साथ ही साथ कहा गया कि प्रबंधन के द्वारा बिना बातचीत किए यूनियनों के साथ इस तरह एकाएक किराए में वृद्धि करना सरासर गलत है।

जर्जर टाउनशिप के साथ टाउनशिप में बढ़ रही चोरी पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े किये। नगर सलाहकार समिति के सदस्यों ने कहा कि क्वार्टरों के मेंटेनेंस में बहुत लंबा समय लगता है जबकि क्वार्टर को में रहने वाले रेगुलर कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है फिर भी मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है यह सब कर्मचारियों में निराशा को जन्म देता है नगर सलाहकार समिति के गजेंद्र बंछोर ने कहा कि जो लोग आईयूटीआर के माध्यम से ट्रांसफर लेकर आए हैं उन्हें प्राथमिकता से क्वार्टर अलॉटमेंट दिया जाए ।

सुरक्षा के नाम पर जो टाउनशिप में खर्च हो रहा है उससे अच्छी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए नई टाउनशिप के निर्माण हेतु प्रपोजल भेजा जाए। बैठक बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई प्रबंधन की ओर से सभी मुद्दों को लेकर आस्वस्त किया गया। शास्त्री मार्केट से पिपलानी डिस्पेंसरी के लिए जो रोड का प्रस्ताव दिया गया है मैनेजमेंट ने उसे बनाने के लिए कहा गया है प्रबंधन द्वारा उसे बनाने का आश्वासन मिला ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...