22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़घूमर, कालबेलिया, चारी चकरी जैसे राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने बटोरी...

घूमर, कालबेलिया, चारी चकरी जैसे राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने बटोरी तालियां

Published on

– रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार हो रहा भोजपाल महोत्सव मेला मंच

भोपाल.

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में शुक्रवार को मुंबई से आए बॉलीवुड गायक आशुतोष ऋषि ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर ऋषि ने एक से बढ़कर एक सुमुधर गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं गुरुवार को राजस्थान से आए कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया, चारी, चकरी जैसे राजस्थानी लोक नृत्यों की की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।

सीसी टीवी कैमरे से की जा रही निगरानी
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला परिसर में विभिन्न तरह की 400 से ज्यादा दुकानें लगाई गई हैं। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, फीडिंग रूम, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

शहनाज अख्तर रविवार को देंगी प्रस्तुति
भोजपाल महोत्सव मेले में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार शाम 7 बजे से मेला मंच पर शहनाज द्वारा भगवा लहराएंगे, मैया पांव पैजनिया, नवरात्रि आई है, पंडा कराय रहो पूजा, मोर मैया की चूनर उड़ जाए, आल्हा की ध्वजा, देवी जगदम्बा जैसी सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगी।

सेल्फी जोन सबकी पसंद
मेले में बनाया गया सेल्फी जोन लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मेला घूमने आने वाले लोग परिवार और मित्रों के साथ पहुंंचकर यहां सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बना रहे हैं। ऐसे में सेल्फी जोन में हो रही भारी भीड़ के कारण लोगों को सेल्फी लेने और फोटों खिंचाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

मोगली और बल्लू को देखकर खुश हुए बच्चे
मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोगली और उसके दोस्तों को देखकर काफी खुश हुए। बच्चों के साथ परिवार के लोग भी मनोरंजन करते रहे। वहीं मेला में रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
द ग्रेट जैमिनी सर्कस दिन में तीन शो दिखा रहा है। सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। भीड़ होने के कारण शुक्रवार से रविवार तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़़़ रहा है। द ग्रेट जैमिनी सर्कस के रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...