12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में रामनाथन को दी विदाई

बीएचईएल भोपाल यूनिट में रामनाथन को दी विदाई

Published on

भेल भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पीके उपाध्‍याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख ने कार्यपालक निदेशक (ओएसडी), ईआरएंडडी एसएम रामनाथन को उनके बीएचईएल, कारपोरेट कार्यालय, नई दिल्‍ली में स्‍थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण तथा डीआरओ उपस्थित थे।

श्री रामनाथन ने विदाई कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बीएचईएल देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी है और यहां के इंजीनियरों ने अपने तकनीकी ज्ञान एवं अनुभव के माध्‍यम से देश के औद्योगिक तथा आर्थिक विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। उन्‍होंने बीएचईएल, भोपाल से अपने लगाव और स्‍नेह का जिक्र करते हुए कहा कि भोपाल यूनिट औद्योगिक जगत में एक बेमिसाल स्‍थान रखता है और यहां जो औद्योगिक सौहार्द्र मिलता है वह अन्‍यत्र दुर्लभ है। बीएचईएल ने अपने सभी कर्मचारियों के हितों का सदैव ध्‍यान रखा है और इस कंपनी ने कर्मचारियों की प्रतिभा के विकास में हमेशा योगदान दिया है।

श्री उपाध्‍याय ने कार्यपालक निदेशक के रूप में बीएचईएल, भोपाल यूनिट में श्री रामनाथन द्वारा किए गए कार्यों को मील का पत्‍थर बताते हुए कहा कि उनके दिशा-निर्देशन में यूनिट ने सभी क्षेत्रों में नए आयाम स्‍थापित किए हैं। उन्‍होंने श्री रामनाथन को एक अत्‍यंत कुशल लीडर बताते हुए कहा कि आपने सभी कर्मचारियों के व्‍यक्तित्‍व विकास के साथ साथ उत्‍पादन और अन्‍य सभी मानदण्‍डों का ध्‍यान रखा और कारखाने के सर्वांगीण विकास पर ध्‍यान केन्द्रित किया। सभी महाप्रबंधकों ने श्री रामनाथन के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

भोपाल नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों से चले आ रहे...

बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की रंगारंग प्रस्तुति

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन, भेल भोपाल द्वारा कार्यक्रम...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर...