15.4 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रानी ने खोला मोर्चा

प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रानी ने खोला मोर्चा

Published on

– आम आदमी पार्टी का प्रदेश में होगा विस्तार

भोपाल।

आम आदमी पार्टी आने वाले समय में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मैदान में नजर आएगी। इससे पहले पार्टी द्वारा प्रदेश भर में अपने संगठन को मजबूत करेगी। यह बात रविवार को राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए आप की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि हम अभी संगठन विस्तार में लगे हैं। इसी माह 26 नवम्बर को पार्टी का स्थापना दिवस है, जिसे तहसील, व्लाक, जिला, संभाग, प्रदेश मुख्यालय स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार ने अपने शासित राज्यों में जिस तरह से शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर काम किया है। उससे लोगों के बीच पार्टी का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अपने काम से पहचानी जाती है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी जमीनी लड़ाई लड़ेगे और समस्याओं के विरुद्ध समस्याओं आन्दोलन करेंगी। इससे पहले हिन्दी भवन में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल की अध्यक्षता मे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को लेकर लक्ष्य दिए गए। पदाधिकारियों से कहा गया कि वे सरकार की गलत नीतियों को लेकर मैदान पर जाए और लोगों को बताए कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल ने संगठन के विस्तार पर विस्तृत उद्बोधन दिया।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...