10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeभेल न्यूज़रंजन कुमार बने बीएचईएल हरिद्वार के नए प्रमुख

रंजन कुमार बने बीएचईएल हरिद्वार के नए प्रमुख

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार के नवनियुक्त, महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचईईपी एवं सीएफएफपी) रंजन कुमार ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया है । पूर्व कार्यपालक निदेशक टी. एस. मुरली की सेवानिवृत्ति के बाद, श्री रंजन को यह बेहद महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है । इससे पूर्व वह महाप्रबंधक (ऑपरेशन्स) एचईईपी एवं महाप्रबंधक एवं प्रमुख (सीएफएफपी) के रूप में कार्यरत थे ।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संस्थान के नाम अपने सम्बोधन में रंजन कुमार ने कहा कि हरिद्वार इकाई के नेतृत्व की जिम्मेदारी, मेरे लिए बेहद सम्मान का विषय है । उन्होंने बताया कि बीएचईएल हरिद्वार की गिनती कंपनी की बड़ी एवं महत्वपूर्ण इकाइयों में की जाती है और हमें अपनी इस पहचान को बरकरार रखना है । श्री रंजन कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से, हम अपने संस्थान को उन्नति के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे ।

उल्लेखनीय है कि श्री कुमार ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (रांची) से, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है । वर्ष 1990 में उन्होंने बीएचईएल की तिरुचिरापल्ली इकाई से अपने करियर की शुरूआत की । अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद दो साल उन्होंने, इंजीनियरिंग तथा डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य किया । वर्ष 1993 में रंजन कुमार बीएचईएल हरिद्वार की सीएफएफपी इकाई से जुड़े ।

श्री कुमार के पास मेंटीनेंस सर्विसेज, सेंट्रल डिस्पैच, मैटेरियल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग, प्लानिंग एवं डेवलपमेंट आदि अनेक क्षेत्रों में काम करने का गहन एवं व्यापक अनुभव है । कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा विभिन्न मुद्दों पर उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए । इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा सहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

लार्ज पावर कल्याण समिति द्वारा पिकनिक का आयोजन आज,भेल के अफसर होंगे शामिल

भोपाल।बीएचईएल भोपाल की लार्ज पावर कल्याण समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस...

भोपाल तमिल संगम का भव्य पोंगल समारोह आज

भेल भोपाल।भोपाल तमिल संगम द्वारा तमिल भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के...

बीएचईएल ने लगाया नरोन्हा सांकुल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

भेल भोपाल ।कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल द्वारा...