17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में बागी पहुंचा सकते हैं कांग्रेस को नुकसान

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में बागी पहुंचा सकते हैं कांग्रेस को नुकसान

Published on

-ज्यादातर कांग्रेसी चुनाव प्रचार न कर घर में फरमा रहे हैं आराम तो कुछ चेहरा दिखाने पहुंचते हैं चुनाव कार्यालय

भोपाल।

पिछले 42 साल से गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हार रही कांग्रेस को 2023 के चुनाव में भी बागियों का साथ न देना महंगा पड़ सकता है । दरअसल हर बार टिकिट वितरण को लेकर चली लड़ाई कांग्रेस के लिये भारी पड़ रही है । आज भी टिकिट ने मिलने से नाराज कुछ कांग्रेस नेता गुपचुप तरीके से भाजपा से हाथ मिलाकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचने की भी कोशिश कर रहा है । इसको लेकर कांग्रेस खेमें में हड़कंप मचा हुआ है ।

हालांकि आला कांग्रेस नेताओं को क्षेत्र के नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश तक नहीं की जा रही है । कुछ नेताओं ने तो प्रचार न करने की कसम खा रखी है वह इस पूरे चुनाव कार्यकाल में घर में बैठकर आराम फरमा रहें हैं तो कुछ क्षेत्र के चुनाव कार्यालय में कांगे्रस प्रत्याशी को चेहरा दिखाने पहुुंच रहे हैं यह चर्चायें कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आम हो गई है । इस विधानसभा क्षेत्र से टिकिट पाने के प्रबल दावेदार दीप्ति सिंह, प्रकाश चौकसे, रामबाबू शर्मा, पुरूषोत्तम सिंह, केपी सिंह, विभा पटेल, राम गोपाल पांडे, जीत राजपूत बताये जा रहे हैं। वहीं कुछ बड़े नेता भी क्षेत्र में कांग्रेस को जिताने के लिये नदारद हैं ।

बड़ी बात यह है कि टिकिट की दावेदारी के समय यही नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद दिग्विजय सिंह के दरबार मेें दिखाई देते थे अब इस चुनाव में भी इनमें से कुछ नेता चुनाव जिताने से दूरी बनाये हुये हैं । ऐसे में कांग्रेस किस तरह अपनी नैय्या पार लगायेगी यह समझ से बाहर है । वहीं भाजपा नेत्री श्रीमती कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के समय से इस क्षेत्र मेंं आमजन को बखूबी जानती हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवाला को इस क्षेत्र से परिचय हुये मात्र साढ़े चार साल ही हुये हैं । हालांकि इस बीच उन्होंने मतदाताओं से काफी पेठ बनाने कि कोशिश की है । उनकी नैय्या को पार लगाने कर्मठ कांगे्रसी कार्यकर्ता पूरी जान फंूक रहे हैं यही नहीं वह घर-घर जाकर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील भी कर रहे हैं ।

गौरतलब है कि इस विधान सभा क्षेत्र से कई कांग्रेसी दिग्गज नेता आरडी त्रिपाठी,करनैल सिंह,विभा पटेल,गोविंद गोयल और गिरीश शर्मा हार का स्वाद चख चुके हैं । चाहे स्थानीय हो या बाहरी भाजपा के इस गढ़ में जीत का झंडा नहीं फहरा सके । सिर्फ आरडी त्रिपाठी ,करनैल सिंह और गिरीश शर्मा वोटों के हारजीत का अंतर कम कर पाये । फिलहाल इनमें से गोविंद गोयल को छोड़कर कोई भी नेता क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिये दिखाई नहीं दे रहे हैं साफ जाहिर है कि इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...