2.4 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़पटेल नगर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर रहवासियों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर,...

पटेल नगर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर रहवासियों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर, निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

Published on

— घरों में पहुंच रहा है गंदा पानी, बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं पेट संबंधी बीमारियों से हो रहे पीडित

भोपाल।

भेल क्षेत्र के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के रहवासियों ने बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग को लेकर कॉलोनाइजर गंधर्व लैंड एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व रहवासियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।

रहवासियों का कहना है कि बीते कई सालों से कॉलोनी के कई घरों में बदबूदार, मटमैला पानी आ रहा है। बारिश के दिनों में समस्याएं बढ जाती हैं। जिससे परिवार के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पेट संबंधी बीमारियों से घिरते जा रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि दूषित जल भराव, जल परीक्षण, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल बहाल करने के लिए जल्द उपचारात्मक कार्रवाई के साथ निर्धारित समय पर रोजाना जल प्रदाय की व्यवस्था की जाए।

रहवासियों ने शासन और कॉलोनाइजर को चेताया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...