भोपाल
गुरूवार को सचिव एमएसएमई, भारत सरकार एससीएल दास गोविंदपुरा उद्योग क्षेत्र का भ्रमण एवं एमएसएमई पॉलिसी की समीक्षा हेतु एसोसिएशन भवन में बैठक आयोजित की गई ।
इसमें गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गौड़ द्वारा क्षेत्र की मूलभुत बहुत समस्याओं से अवगत कराया साथ ही एमएसएमई पॉलिसी में 45 दिन भुगतान संबंधी पॉलिसी में अमेंडमेंट हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश एमएसएमई सचिव पी नरहरि मौजूद थे।
बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र कैलाश मानेकर , गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र से जिया अध्यक्ष विजय गौड़ ,उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुनील खाब्या , कार्यकारिणी सदस्य एवं गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति मौजूद थे । गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सचिव एससीएल दास को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
