भोपाल।
बीईएमएल लिमिटेड के बोर्ड में शांतनु रॉय को निदेशक (खनन और निर्माण व्यवसाय) बनाया गया है। वह पड़ोसी देशों के लिए बीएचईएल की मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट टीम के प्रमुख के रूप में काम का चुके थे। सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर सेगमेंट के लिए बीएचईएल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बांग्लादेश में 2 गुण 660 मेगावाट मैत्री एसटीपीपी के लिए 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात आदेश, तीन प्रमुख हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर परियोजनाओं के लिए ऑर्डर हासिल कर भूटान में बीएचईएल की उपस्थिति दर्ज कराई ।
