30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हैदराबाद इंटक यूनियन की आम सभा में पहुंचे संजीव रेड्डी

बीएचईएल हैदराबाद इंटक यूनियन की आम सभा में पहुंचे संजीव रेड्डी

Published on

भोपाल/ हैदराबाद।

विगत दिवस बीएचईएल यूनियन बीएनईयूसी (इंटक) हैदराबाद द्वारा एक आम सभा आयोजित की गई जिसमें बीएनईयूसी इंटक के अध्यक्ष एम रहमान ने कर्मचारियों के भविष्य को लेकर चिंतित इंटक के संघर्ष का स्वागत किया और कहा कि कैंटीन सब्सिडी हो या टाउनशिप, अस्पताल, इंसेंटिव ओवर टाइम थर्ड चाइल्ड हॉस्पिटल सुविधा, स्थानीय मांग हो या कॉर्पोरेट मांग, एलएनएसएफ की समस्याओं को हल करने के लिए कोविड के दौरान प्रबंधन द्वारा बंद की गई सभी सुविधाओं को फिर से शुरू किया गया है और भविष्य में और भी बेहतर बनाया जाएगा, श्री रहमान ने यह भी कहा कि पिछले 40 वर्षों से बीएचईएल में कर्मचारियों के वेतन संशोधन में इंटक की क्या भूमिका रही है।

2027 में आप सभी कर्मचारी भाइयों का वेतन पुनरीक्षण पुनः होने वाला है इसके लिए इंटक का क्या महत्व है आप सभी भलीभांति जानते हैं कि 2017 में जो वेतन पुनरीक्षण हुआ था उसमें अगर संजीव रेड्डी ने अपनी दूरदर्शी सोच के कारण प्रबंधन पर दबाव नहीं बनाया होता तो आज वेतन पुनरीक्षण करना भी मुश्किल होता। इंटक के अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी ने कहा कि सरकार की नीति के विरुद्ध जाकर वे कह रहे हैं कि वे भेल का निजीकरण करना चाहते हैं, नए आदेश देना चाहते हैं, श्रमिकों के लिए नए मजदूर विरोधी कानून बनाना चाहते हैं और आप सभी के अधिकारों को कुचलना चाहते हैं। अब हम ऐसा नहीं होने देंगे इंटक इसके खिलाफ है। कमर्चारियों के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी इंटक राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी, अंतराष्ट्रीय इंटक उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी, तेलंगाना हैदराबाद भेल यूनिट BNEUC (INTUC) यूनियन के अध्यक्ष M A रहमान, सचिव आर स्वामी, कुंडा रेड्डी, भास्कर, सत्या रेड्डी, मानिक रेड्डी, नवीन महागलवे, श्रीकान्त कदम, केदार ठाकुर मौजूद रहे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...