भोपाल
सार्थक वूमेंस पावर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में मंगलवार को सार्थक टीम के सहयोग से कुष्ठ रोगियों को राशन सामग्री दाल, चावल, आटा, तेल, नमक, मिर्च एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस आश्रम में लगभग 50 कुष्ठ रोगी निवासरत हैं। यह स्वयं अपना भोजन बनाते हैं। इसको देखते हुए उनको सार्थक टीम द्वारा सेवा समर्पण एवं सद्भभाव दारिद नारायण सेवा को ध्यान में रखते हुए कुष्ठ रोगों की सेवा का संकल्प लिया गया। सार्थक टीम लगातार पांच वर्षों से गरीब बस्तियों में स्वास्थ परिक्षण शिविर, भोजन सामग्री, पढ़ाई सामाग्री व राशन वितरित करती आ रही है। इस अवसर पर सार्थक पावर सोसायटी की अध्यक्षता दीपाली तिवारी, श्रद्धा दुबे, शालनी अग्निहोत्री, स्वपलनील दुबे, वंदना पांडे, सपना पवार, स्वेता चेनिया, वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुबे मुख्य रूप से मौजूद थे।
