भोपाल
भेल के गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा सकलपर्णा संस्था, लोक कला एवं संस्कृति के विविध आयाम विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कला क्षेत्र में अपनी रचनात्मक सोच के द्वारा घर पर ही सीमित संसाधनों द्वारा अपने घरेलू पुराने सामान को विभिन्न कलाओं से कैसे सजाया जाए, इस संबंध में सकल पर्णा संस्था की बहनों द्वारा बच्चों को लाइव प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में वरली आर्ट पर श्रीमती भावना शुक्ला, श्रीमती सुधा दुबे ,श्रीमती लीना बाजपेई ,डॉक्टर रंजना शर्मा तथा लिपन आर्ट पर श्रीमती नीलम शर्मा ने, मांडना आर्ट, की जानकारी श्रीमती अनीता सक्सेना द्वारा दी गई।
