11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़गौ—माता की सेवा से पूर्वजों की सेवा होती है: श्रीमती गौर

गौ—माता की सेवा से पूर्वजों की सेवा होती है: श्रीमती गौर

Published on

— गौशाला में राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया गऊ माता का पूजन

भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा में कोकता वायपास स्थित गौशाला में गऊ माता का पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने हम सब कृत संकल्पित हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्ष 2024-25 को गौ वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और गौशाला में आने वाली नई गायों का स्वागत किया जाएगा। गऊ माता के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और सुख शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गोपालकों को एक संदेश के साथ-साथ संकल्प भी दिलाता है। इसमें हर सनातनी का समर्पण आवश्यक है। हमें गर्व होना चाहिए कि हमने सनातन धर्म में जन्म लिया है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गौशाला में एक पौधा मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। इसके साथ गौ माता को गुड़ और केले का सेवन करा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पार्षद छाया ठाकुर,ममता विश्वकर्मा,टीआर मिश्रा, बारेलाल अहिरवार, प्रदीप लोधी, पप्पू भैया आदि मौजूद थे।

10 जुलाई को निकलेगी सांई कलश यात्रा
भोपाल। भेल क्षेत्र के सिदृध श्री सांई बाबा मंदिर साईंधाम कॉलोनी नरेला शंकरी में 10 जुलाई बुधवार को सुबह 10 बजे सांई कलश य़ात्रा एवं पालकी निकाली जाएगी। आयोजक ने अपील की है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रदृधालु शामिल हों। इस दिन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...