28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़गैस त्रासदी में मृतकों को श्रद्धांजलि देने हेतु बीएचईएल में रखा मौन

गैस त्रासदी में मृतकों को श्रद्धांजलि देने हेतु बीएचईएल में रखा मौन

Published on

भोपाल।

बीएचईएल भोपाल कारखाने में मंगलवार को भोपाल गैस त्रासदी में मृतकों को श्रद्धांजलि देने हेतु कारखाने में सुबह 9.30 बजे सायरन बजाकर 2 मिनट का मौन रखा गया । जिसमें सभी विभागाध्‍यक्ष/कर्मचारियों ने अपने कार्यस्‍थल में खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित की । उल्‍लेखनीय है कि प्रत्‍येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक “औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह” मना रहा है । औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।

इसी क्रम में पूरे सप्ताह विभिन्न विनिर्माण विभागों में सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान, सुरक्षा वार्ता, वृहद सुरक्षा निरीक्षण, गेटों पर सुरक्षा संबंधी उद्घोषणा, पूरे कारखाने में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा संबंधी फ्लेक्स एवं बैनर का प्रदर्शन, अग्नि-शमन प्रशिक्षण एवं अन्य मोक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा । उपरोक्त कार्यक्रम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग भेल भोपाल के तत्वाधान में आयोजित किए गए ।

भोपाल गैस त्रासदी की वीभत्सता से सीख लेते हुए एवं संभावित आपदा का आंकलन करते हुए भेल भोपाल ने अपनी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए गैस एवं पावर प्लांट क्षेत्र में “मोक ड्रिल” का आयोजन किया । मोक ड्रिल के पश्चात सभी सम्मिलित विभाग – सीआईएसएफ़-फायर, जीपीएक्स एवं एचएसई विभाग के पदाधिकारी असेंबली पॉइंट पर एकत्रित हुए जहां पर मोक ड्रिल के दौरान पाई गई कमियों एवं संभावित सुधारों की विस्तृत विवेचना की गई ।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...