23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़हरिद्वार के आकांक्षा स्कूल में स्केटिंग रिंक का उद्घाटन

हरिद्वार के आकांक्षा स्कूल में स्केटिंग रिंक का उद्घाटन

Published on

हरिद्वार।

बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर-1 स्थित दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास के लिए समर्पित गैर सरकारी संगठन एवं सामाजिक संस्था आकांक्षा में एक स्केटिंग रिंक का निर्माण किया गया है । हरिद्वार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सहयोग से निर्मित इस रिंक का उद्घाटन, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा एवं विधायक (रानीपुर) आदेश चौहान ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि स्केटिंग आज एक उभरता हुआ खेल है और दिन प्रति दिन स्केटिंग करने वाले बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है । उन्होंने बच्चों एवं उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस नई सुविधा का लाभ उठाएं। आदेश चौहान ने रिंक के निर्माण के लिए आकांक्षा एवं रोलर स्केटिंग एसोसिएशन का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों को स्केटिंग की जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। आकांक्षा के प्रबंध न्यासी आलोक सिन्हा ने कहा कि यह स्केटिंग रिंक अपने आकार और परिवेश को देखते हुए हरिद्वार में अपनी तरह का पहला रिंक है जहां बच्चों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आलोक कुमार, आकांक्षा के ट्रस्टी पीके गुप्ता, रमेश मेहता, गिरीश चंद्र, हरिद्वार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि शांतनु मांगलिक, सिडकुल के प्रतिनिधि जतिन अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सुयश वालिया, मुदित मित्तल, आशु आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा सिंघल ने किया।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...