– रविवार को आनंद नगर मंडल, वार्ड 62 में हुआ जनमिलन कार्यक्रम
भोपाल
भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के द्वारा गोविंदपुरा क्षेत्र में निरंतर जारी जनमिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता भाजपा प्रत्याशी का उत्साहपूर्ण स्वागत जगह जगह कर रही है | जनमिलन के दौरान जहां भाजपा प्रत्याशी क्षेत्रवासियों से अपने पन के साथ भेंट कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने लिए आशीर्वाद मांग रहीं है वहीं दूसरी ओर अबकी बार एक लाख पार, गोविंदपुरा मे क्या मिलेगा, कमल खिलेगा कमल खिलेगा के नारे गोविंदपुरा के चौराहे और गलियों में लगातार गूंज रहे है।
जिस प्रकार से गोविंदपुरा में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर का भव्य स्वागत हो रहा है उसे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो कोई बेटी बहू घर में आई है। कृष्णा गौर गोविंदपुरा वासियों की भावनाओं को समझती है। इसी वजह से वह एक बार पुनः गोविंदपुरा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच हैं। जनसंपर्क में क्षेत्र के सैकड़ो लोग कृष्णा गौर के व्यवहार और कार्य शैली को देखते हुए भाजपा से जुड़ रहे है। कृष्णा गौर को क्षेत्र के लोग दीदी कहकर सम्मान दे रहे हैं और उनके क्षेत्र में आने से क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान चल रहे भाजपा प्रत्याशी के जनमिलन के दौरान वह गोविंदपुरा विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर लगे मां दुर्गा के पंडालों में जाकर माता रानी के दर्शन प्राप्त कर देवी मां से सभी के सुखी और मंगल जीवन की कामना कर रहीं है।
इन स्थानों पर जनमिलन कार्यक्रम
गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर नें रविवार को आनंद नगर मंडल, वार्ड 62 स्थित हनुमान मंदिर आनंद नगर, लेबर यूनियन आनंद नगर, बिजली कॉलोनी शिव मंदिर, श्री रघुनाथ राजपूत जी द्वारा बिजली कॉलोनी, साहू समाज श्री संतोष साहू, श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, खाम्बरा समाज, ओमेगा कॉलोनी, कपड़ा मार्केट, ऋषीपुरम पार्क, मीणा समाज, ईशान पार्क, पटेल नगर, , सिद्धार्थ लेक सिटी शिव मंदिर, सिद्धार्थ लेक सिटी पार्क, पिरिया मोहल्ला तुलादान, शिव मंदिर झांकी परिया, कोकता मल्टी, बंजारा बस्ती दुर्गेश नगर, कोकता कन्हा सईया रोड पर पहुँच कर स्थानीय नागरिकों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
