12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के नगर प्रशासन के नाक के नीचे तन रही झुग्गियां, बढ़...

बीएचईएल के नगर प्रशासन के नाक के नीचे तन रही झुग्गियां, बढ़ रहा अतिक्रमण का जाल

Published on

भोपाल।

बीएचईएल टाउनशिप में कई बार समझाइश देने के बाद भी अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन खाली जगह और खाली मकान देखकर लोग अतिक्रमण कर झुग्गियां बनाकर रहने लगे है। अभी हाल ही में पिपलानी थाने से सटे हुए ए सेक्टर पिपलानी में मस्जिद के पास नई झुग्गियों का निर्माण होना चालू हो गया है। देखते ही देखते एक हफ्ते के भीतर 100 से 200 झुग्गियां बन गई है इस मामले में बीएचईएल का नगर प्रशासन विभाग भी कुंभकर्णी नींद में सो रहा है।

खास बात तो यह भी है कि मात्र 300 मीटर दूरी पर ही बीएचईएल का नगर प्रशासन का आफिस है। जिम्मेदारों की इस अनदेखी से अवैध कब्जे बढ़ते ही जा रहे है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि ए सेक्टर में ही पिपलानी थाना आता है और यह अवैध झुग्गियां थाने से बिल्कुल सटी हुई है। सूत्र तो यह भी बताते है कि यहां रात में खुलेआम शराब, सट्टाखोरी जैसी चीजें भी अमूमन देखी गई है। इस मामले में बीएचईएल प्रवक्ता का कहना था कि ए सेक्टर पिपलानी के इस मामले में प्रबंधन जल्द ही कार्रवाई करेगा। अवैध झुग्गियों को हटाने का काम किया जाएगा।

लापरवाही पड़ेगी भारी
पिपलानी सी सेक्टर में रह रहे बाहरी लोगों पर कोई भी कार्यवाही भेल प्रबंधन द्वारा नहीं की गई है। यहां बिजली पानी का खुलकर दुरुपयोग भी किया जा रहा है फिर भी प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंगती । एन 2 और एन 3 पर लोग कब्जा जमाए बैठे हैं। इस कंपनी में उपप्रबंधक ने नगर प्रशासक के रूप में टाउनशिप बेहतरीन तरीके से देखरेख की जब पूरा टाउनशिप भरा था ,और एक उपमहाप्रबंक ने एच आर चलाया था जब 20,000 कर्मचारी काम करते थे।
आरएस ठाकुर, अध्यक्ष भेल कर्मचारी टे्रड यूनियन

पूरे टाउनशिप के आवासों में अवैध लोग रहकर अवैध गतिविधियां चला रहे हैं। सीटू, केटीयू, ऑल इंडिया भेल इम्पलाईज यूनियन के आफिसो के आसपास अवैध रूप से आवासों में कब्जा कर अवैध बिजली जलाकर लोग खुले आम रह रहे है। प्रबंधन असहाय है।
-रामनारायण गिरी, वरिष्ठ नेता आल इंडिया भेल इम्पलाईज यूनियन

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...