भोपाल।
गरीब और जरूरतमंद लोगो को भोजन कराना सबसे पूण्य का काम माना जाता है । एसा ही एक नजारा भेल क्षेत्र के आनंद नगर में देखने को मिला । जहां स्मार्ट वैल्यू और फील फाउंडेशन के द्वारा पुलिस प्रशासन की मदद से गरीबों व जरूरतमंद लोगो को भोजन कराया गया।स्मार्ट वैल्यू और फील फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को शिव नगर भोपाल में 400 जरूरत मंद लोगों को भोजन कराया गया। स्मार्ट वैल्यू के द्वारा ऐसा अनेकों कार्य होते रहते है जिसमें से एक यह भी था पुलिस प्रशासन की तरफ से हेड कांस्टेबल अनिल मेवाड़ा उपस्थित रहे ।जिसमें स्मार्ट वैल्यू के कर्मचारी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी लखन सिंह राठौर, दीनदयाल विश्वकर्मा एवं स्मार्ट वैल्यू के लीडर मनोज सरदार, रजत साहू और वरिष्ठ समाज सेवक ललित गौतम, अनिल सिंह राजपूत, राकेश मेवाड़ा पुष्पेंद्र शर्मा दिनेश विश्वकर्मा, दीपक ग्वाला एवं समस्त रहवासियों का सहयोग रहा ।सभी ने स्मार्ट वैल्यू और फील फाउंडेशन के कार्य की सराहना की है।
