23.2 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में नए ईडी के आने की अटकलेें तेज

बीएचईएल भोपाल में नए ईडी के आने की अटकलेें तेज

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में नए ईडी के आने की अटकलें तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो बीएचईएल रानीपेट यूनिट के ईडी राजीव सिंह का नाम इस यूनिट में तेजी से लिया जा रहा है। खास बात यह है कि वह इस यूनिट में महाप्रबंधक के पद पर रह चुके हैं। इसके बाद रानीपेट यूनिट में ईडी बनाए गए थे। वर्तमान ईडी विनय निगम इस यूनिट में पदस्थ है। बड़ी बात यह है कि उनका कार्यकाल भी 2025 तक है और राजीव सिंह का भी 2025 हैं। ऐसे में यह बदलाव किया जा रहा है। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वर्तमान ईडी श्री निगम को दिल्ली भेजा जाएगा या फिर झांसी यूनिट के मुखिया रहेंगे। इस खबर से बीएचईएल में हड़कंप मचा हुआ है।

वर्तमान ईडी श्री निगम भी अपना ज्यादा समय गुजार चुके है तो आने वाले ईडी राजीव सिंह भी काफी समय दे चुके है। इस बदलाव के पीछे कारण साफ नहीं हो पा रहा है। सूत्रों तो यह भी बता रहे हैं कि वर्तमान ईडी श्री निगम को दो माह का समय और मिल सकता है। कारण साफ है कि भेल के चेयरमेन व मैनेेंजिंग डायरेक्टर डा. नलिन सिंघल अक्टूबर 2023 में रिटायर होने वाले हैं। फिलहाल इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो तबादला आदेश निकलने के बाद ही पता चल पाएगा।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...