15.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने 2 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने 2 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

Published on

– गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि निर्माण ऐजेन्सीयाँ उनकों सौपे गये निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहां कि नागरिकों को किए गए बादे के अनुसार क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं रहने दी जाएगी। आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण में पूरा-पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि सड़के निर्माण के बाद लंबे समय तक चले, इसलिए सीमेंट क्रांकीट रोड बनाए जा रहे है। नागरिकों स्वच्छ पर्यावरण मिले इसके दृष्टिगत हर कॉलोनी के पार्कों का विकास किया जा रहा है। कॉलोनी में सीवेज सिस्टम को भी ठीक किया जा रहा है। साफ-सफाई का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर शनिवार को गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 52 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाया है। क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरे सर्मण के साथ कार्य कर रहे हैं। विकास के काम में कोई कमी नहीं रखेंगे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 52 की श्रीराम कालोनी में 45 लाख रुपए की लागत से होने वाले 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें सीसीरोड से लेकर पार्कों का सौंदर्यकरण के कार्य शामिल हैं। स्नेह नगर में 15 लाख की लागत से पेपर ब्लॉक व पार्क विकास कार्य का भूमिपूजन किया। चिनार कालोनी में 11 लाख की कीमत से बनने वाली सीसीरोड का भूमिपूजन व रोहित नगर में दो पार्कों के विकास कार्यों का भूमिपजन भी किया। चंद्रिका सोसाइटी और सेज हेरिटेज के पास सीसीरोड के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान पार्षद श्रीमती शीला पाटीदार, पूर्व पार्षद रामबाबू पाटीदार, जितेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र परिहार, प्रताप बारे और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...