भोपाल
सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों में पिछले 5 महीने में 97% से ज्यादा का उछाल आया है कंपनी के शेयर 5 अप्रैल 2023 को बीएससी में 68 रू पर ट्रेड हुआ करते थे वही आज भेल का शेयर 4 सितंबर 2023 को 135 रू तक पहुंच गया है। कंपनी को मिलते अच्छे ऑर्डर्स और प्रबंधन के बदलते हुए तेवर स्टॉक मार्किट को पसंद आ रहे हैं इसका एक कारण यह भी ज्ञात हुआ हैं की हाल में ही भेल को एनटीपीसी से मिले दो 800 मेगा वाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट के आर्डर अच्छे मार्जिंस के साथ मिले है।
कंपनी के शेयरों को मिला 158 रू का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकर ने सरकारी कंपनी भेल के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 158 रू का रिवाइज प्राइस टारगेट दिया है एंटीक का मामला है कि जल्दी ही यह शेयर बैन से निकलने के बाद अपने टारगेट की और पहुँचता दिखेगा।
