22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट आज, हमसर हयात और अथहर हयात...

भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट आज, हमसर हयात और अथहर हयात देंगे प्रस्तुति

Published on

मेला मंच पर रोजाना दी जा रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

भोपाल.

भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला मंच 45 दिनों तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहेगा। इसी कड़ी में रविवार को देश के प्रसिद्ध कव्वाल हमसर हयात और अथर हयात सूफी नाइट की प्रस्तुति देंगे। इसमें रहमतों का दरिया, हम मोहम्मद वाले हैं, मेरे मालिक बता तूं, बेवफा से बफा करे कोई, आज हमने उसे पुकारा है जैसी एक से बढ़कर एक कव्वाली की प्रस्तुति देंगे। अन्य दिनों में भी अलग-अलग बॉलीवुड कलाकारों के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शनिवार को शाम 7 बजे से मुस्कान पाण्डेय एंड म्यूजिकल बैंड द्वारा बॉलीवुड नाइट में सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर 50 हजार से ज्यादा लोग परिवार सहित मेला देखने पहुंचे।

नए अंदाज मे दिख रहा मेला
इस बार मेला शहरवासियों को नए कलेवर में देखने को मिल रहा है। मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में आने वाले शहरवासियोंं के लिए मुख्य स्वागत द्वार, कलाकारों के लिए भव्य मंच, युवाओं के लिए सेल्फी जोन, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ ही द गे्रट जैमिनी सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों की प्रस्तुति लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि विभिन्न प्रकार के सामानों से सजी करीब चार सौ दुकानें लोगों की हर जरूरतों को पूरा कर रही हैं। संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में राजधानी भोपाल सहित आसपास क्षेत्रों से लाखों की संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचते हैं।

ग्रेट जैमिनी सर्कस, अफ्रीकन कलाकारों के साथ
झीलों की नगरी भोपाल में पहली बार द ग्रेट जैमिनी सर्कस में कलाकारों द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं। सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार अपनी-कलाओं से लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं।

व्यापारिक केंद्र
14 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मेले में विभिन्न प्रकार की 400 से ज्यादा दुकानें संचालित हो रही हैं। प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हेन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्रॉकरी, कपड़े, आकर्षक एवं मनोरंजक झूले, खेलकूद के स्टॉल आदि लोगों को लुभा रहे हैं।

सीसी कैमरे से की जा रही मेले की निगरानी
मेला परिषद में 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर,दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग आज की व्यवस्था की गई है।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...