24.8 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़पर्यवेक्षक प्रवासी विधायक ने कहा श्रीमती गौर का पक्ष मजबूत

पर्यवेक्षक प्रवासी विधायक ने कहा श्रीमती गौर का पक्ष मजबूत

Published on

भोपाल

भाजपा के दिशा- निर्देश पर प्रवासी विधायक राजु कुमार सिंह (साहेबगंज बिहार) ने 9 दिनों में गोविंदपुरा विधानसभा अंतर्गत भाजपा संगठन के 6 मंडलों में भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद किया। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रवासी विधायक राजु कुमार सिंह ने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा के 18 वार्ड में से 17 वार्ड में भाजपा को नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत मिली है, जो यह बताती है कि इस विधानसभा में पार्टी का आधार और पक्ष मजबूत है।

पत्रकारों ने जब पूछा कि आपने यहां रहकर पार्टी के काम और विधायक के काम को देखा उस पर आप गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर को 100 में कितने अंक देंगे, इस पर उनका जवाब था कि उनका सबसे बेहतर परफार्मेंस है। मतदाता उनको पसंद करते है। उन्होंने विधायक कृष्णा गौर के साथ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर जनता से सवंाद कर केन्द्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को फीडबैक भी लिया।

उन्होंनेे कहा कि जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान यही बात सामने आई कि पिछले 5 साल में विधायक द्वारा विकास के कामों में कोई भेदभाव नहीं किया गया है, जनहित के कामों को पूरा करने के लिए बेहतर प्रयास किए गए। प्रवासी विधायक ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने जनहित की जो योजनाएं लागू की उनका सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

विकास के आधार पर ही हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से परचम लहराएगी। गोविंदुपरा विधानसभा से विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि विकास कराना मेरा प्रथम लक्ष्य रहा। मेरे द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, कॉलोनियों में सड़क, नाली, पार्क आदि विकास के साथ ही अन्य क्षेत्रों में अनेक कार्य किए गए। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को जल्द ही 8 लेन सड़क और प्लाईओवर की सौगात मिलेगी।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...