भेल भोपाल।
दो दिवसीय बिहार साहित्य महोत्सव का आयोजन बाबू जगजीवन राम राजनीतिक अध्ययन एवं शोध संस्थान सभागार पटना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक कुमार सिन्हा,एडिशनल डायरेक्टर राज्य संग्रहालय बिहार राज्य, भगवती प्रसाद द्विवेदी,अध्यक्ष कार्यक्रम,शिक्षाविद् एवं लोकप्रिय वरिष्ट साहित्यकार बिहार,श्रीमती ऊषा सिन्हा, विशिष्ट अतिथि,पूर्व विधायक एवं वरिष्ट साहित्यकार पटना, सुरेश सोनपुरे, विशिष्ट अतिथि,सुपरिचित कवि एवं सेवा निवृत्त अधिकारी,प्रचार एवं जन संपर्क बीएचईएल भोपाल ने दीपशिखा प्रज्ववलित कर किया।
आयोजक कमल किशोर वर्मा, वरिष्ट साहित्यकार,नसीम अख्तर,चर्चित गजलकार, सीमा रानी,लोकप्रिय गीतकार, वरिष्ट गीतकार मधुरेशजी,रवि श्रीवास्तव एवं किशोर कुमार सिन्हा ने अतिथियों का अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट किए। भोपाल से कवि सुरेश सोनपुरे ने तकनीकी क्षेत्रों में भाषा की उपयोगिता,प्रभाव एवं महत्व पर अपने सारगर्भित विचार रखे।
